मोदी सरकार के लिए Education Minister Dharmendra Pradhan का इस्तीफ़ा लेना मुश्किल है? (BBC Hindi) [kvhivRrEtg6]
नीट पेपर लीक सहित अलग-अलग परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी को समर्थन देते हुए हज़ारों स्टूडेंट्स, अभिभावक और सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक मुख्य मांग ये है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा दें. विपक्षी दल भी यही मांग कर रहे हैं और संसद में मोदी सरकार को इसी मुद्दे पर घेरा जा रहा है. हालांकि, मोदी सरकार का कहना है कि सरकार संसद में NEET, उससे जुड़े मुद्दों और चल रहे विरोध-प्रदर्शनों पर चर्चा करने के लिए तैयार है. दूसरी ओर, सीजेपी ने भी घोषणा की है कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा नहीं देते, तब तक वे जंतर-मंतर नहीं छोड़ेंगे. अगर मोदी सरकार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से नहीं हटाती है, तो इसका बीजेपी को राजनीतिक नुक़सान होगा? अपने मंत्रियों के इस्तीफ़े की मांग पर मोदी सरकार की क्या रणनीति रही है? आज पहली ख़बर में इसी की बात. रिपोर्ट: गणेश पोल प्रोड्यूसर: सुरभि गुप्ता आवाज़: पवन सिंह अतुल वीडियो एडिटर: आमरा आमिर BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें. BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह. (कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.) * बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं- फ़ेसबुक- ट्विटर- इंस्टाग्राम- व्हाट्सऐप-